Thursday, June 25, 2026
Homeमधुबनी : बगहा के मधुबनी प्रखंड में बनेगा नया...

मधुबनी : बगहा के मधुबनी प्रखंड में बनेगा नया डिग्री कॉलेज:4 प्रखंड के छात्रों को मिलेगी उच्च शिक्षा की सुविधा, उत्तर प्रदेश जाने से बचेंगे छात्र

- Advertisement -

बगहा के मधुबनी प्रखंड के तौलहा गांव में डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए पांच एकड़ भूमि का निरीक्षण किया गया। इसके साथ बगहा में एक और डिग्री कॉलेज बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसको लेकर पटना से आए डिप्टी डायरेक्टर नसीम अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान भूमि को उपयुक्त पाया। प्रशासन ने आवश्यक कागजी प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करने का आश्वासन दिया है, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके।

- Advertisement -

चार प्रखंड के छात्रों को मिलेगी सुविधा

- Advertisement -

डिग्री कॉलेज की स्थापना से गंडक पार के चार प्रखंडों–मधुबनी, ठकराहा, पिपरासी और भितहा के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे शिक्षा के क्षेत्र में एक नई राह खुलेगी और आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा। स्थानीय निवासियों ने लंबे समय से इस क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की मांग की थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक यह मांग पहुंचाई गई। इसके बाद उन्होंने इस पर मुहर लगाई। यह परियोजना क्षेत्र के छात्रों को घर के पास ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगी।

- Advertisement -

 

जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की सक्रियता से यह परियोजना साकार हो रही है। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास का अहम कदम बताया। डिप्टी कलेक्टर नसीम अहमद ने बताया कि यह परियोजना विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण परियोजना है। इस परियोजना के पूरा होने के साथ ही इस क्षेत्र में तेजी से और विकास होगा। डिग्री कॉलेज बनने से बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना होगा।

डिग्री कॉलेज नहीं होने के कारण इस क्षेत्र के बच्चे ज्यादातर उत्तर प्रदेश जाते है। इसमें 30 से 40 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। वहीं अपने जिले में आने के लिए 60 से 100 किलोमीटर की दूरी तय कर डिग्री कॉलेज के लिए पहुंचना पड़ता है। ऐसे में छात्रों को काफी परेशानी का कामना करना पड़ता है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular