Featured

सहरसा : बिहार के IAS-IPS का यह गांव इस समस्या से है परेशान, घर छोड़कर जा रहे लोग, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

सहरसा का एक गांव है जिसे IAS-IPS का गांव कहा जाता है…

 

बिहार का एक ऐसा गांव जो IAS-IPS की फैक्ट्री के नाम से जाना जाता है. यह गांव बिहार के सहरसा जिले में है, लेकिन आईएएस-आईपीएस की फैक्ट्री के नाम से प्रसिद्ध सहरसा जिले के बनगांव के लोग बंदरों के आतंक से काफी परेशान हैं. बंदरों का आतंक ऐसा की लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. कभी खेतों में घुस फसल को नुकसान पहुंचाता है तो कभी घर के अंदर घुसकर तांडव मचाता है, बंदर के आतंक से लोग इस कदर परेशान हैं कि अब वन विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद भी वन विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है, यह बंदर कभी सड़क पर उतरकर सड़क को जाम कर देता है तो कभी लोगों के आंगन छत पर चढ़कर तांडव मचाता है.

 

बंदर के आतंक से परेशान कोई एक गांव के लोग नहीं है बल्कि बनगांव चैनपुर, मुरली बसंतपुर साथ महर्षि प्रखंड के कई गांव के लोग परेशान हैं कई लोग तो घर खाली कर दूसरे जगह शिफ्ट हो गए हैं. एक साथ सड़कों पर बंदरों का झुंड देख राहगीर भी परेशान हो जाते हैं. कई बार तो सड़क को जाम कर देते हैं, जिससे आने-जाने वाले राहगीर भी डर कर सड़क पर चलने को मजबूर है.

 

मुरली-बसंतपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार महतो ने बताया कि हम लोग बंदर के आतंक से काफी परेशान है. बंदरों की जनसंख्या कितनी बढ़ गई है कि हम लोग काफी परेशान हो गए है. यहां तक कि किसान कड़ी मेहनत से खेतों में काम करते हैं और फसल उगाते हैं लेकिन बंदर सभी फसल को बर्बाद कर देता है आम के सीजन में आम को बर्बाद कर देता है तो वही अभी आलू का सीजन है तो आलू उखाड़ कर खा जाता है कई बार वन विभाग के अधिकारी को इसकी जानकारी दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *