जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनी भाग ले रही है। कैंप में चार लोगों को नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी। जॉब कैंप सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। जाॅब कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदकों का एनसीएस पोर्टल www.ncs.gov.in पर रजिस्टर्ड होना आवश्यक है।
जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने बताया कि कैंप में डिलीवरी कंपनी डिलीवरी ब्यॉय के तीन युवाओं का चयन करेगी। मैट्रिक पास 18 से 40 वर्ष के दिव्यांग बेरोजगारों का चयन किया जाएगा। जॉब लोकेशन बेगूसराय ही है। चयनित होने पर हर डिलीवरी पर 15 रुपए का छुट है।
महिंद्रा नेक्सजेन 8500 सैलरी देगी
जॉब कैंप में शामिल होने वाली दूसरी कंपनी महिंद्रा नेक्सजेन है। यह कंपनी 18 और उससे अधिक उम्र के एक बेरोजगार दिव्यांग को बहाल करेगी। न्यूनतम योग्यता मैट्रिक पास रखा गया है। जॉब लोकेशन बेगूसराय है तथा चयनित होने पर 8500 रुपए महीना सैलरी के अलावा इंसेंटिव भी दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त जॉब कैंप में भाग लेने वाले दिव्यांगों के पास इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा, गाड़ी और स्मार्ट फोन होना आवश्यक है। चारों रिक्तियां केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ही है। इच्छुक युवकों को अपना बायोडाटा लेकर जॉब कैंप में आना है। उसी के आधार पर आगे की प्रक्रिया होगी।





