Sunday, June 21, 2026
Homeआयुक्त की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई

आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई

- Advertisement -

श्री हिमांशु कुमार राय आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा की अध्यक्षता में आज प्रमंडलीय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कई आवेदकों के आवेदनों पर सुनवाई की गई तथा आमजनों की समस्याओं के पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए ।
सुनवाई के दौरान भूमि विवाद आदि संबंधित समस्याएँ तथा अन्य जनसामान्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
आयुक्त महोदय ने सभी आवेदकों को सम्मान पूर्वक बैठाकर उनके आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त मामलों की नियमित समीक्षा की जाए तथा प्रगति प्रतिवेदन समय-समय पर प्रस्तुत किया जाए,ताकि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन हो सके।
आयुक्त ने बताया कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर जनसुनवाई की जाती हैं।
कार्यक्रम में श्री सुशील कुमार मिश्रा आयुक्त के सचिव सहित विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे l

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular