Featured

बिहार : बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; कुंदन कृष्णन बने एडीजी मुख्यालय; पंकज दाराद को एडीजी विधि-व्यवस्था की कमान

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। कुंदन कृष्णन को पुलिस मुख्यालय का नया अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बनाया गया है। पंकज दाराद को एडीजी (विधि-व्यवस्था) की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। शालीन को अब एटीएस का आईजी बनाया गया है। वह विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) के एडीजी के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। दो डीआईजी रैंक के अफसरों का भी तबादला किया गया है।

कुंदन कृष्णन बने एडीजी मुख्यालय; पंकज दाराद को एडीजी विधि-व्यवस्था की कमान

 

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। गृह विभाग ने सात सीनियर आईपीएस अधिकारियों  का तबादला किया है।

 

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन को पुलिस मुख्यालय का नया अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बनाया गया है। कुंदन कृष्णन 1994 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले भी वह एडीजी मुख्यालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अभी तक मुख्यालय के महानिदेशक (डीजी) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे जितेंद्र सिंह गंगवार को इस पद से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें नागरिक सुरक्षा के डीजी की जिम्मेदारी मिली हुई है।

 

पंकज दाराद को एडीजी (विधि-व्यवस्था) की जिम्मेदारी आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के एडीजी पंकज दाराद को एडीजी (विधि-व्यवस्था) की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वह विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) के एडीजी के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। अभी तक एडीजी (विधि-व्यवस्था) की जिम्मेदारी संभाल रहे संजय सिंह को एडीजी (प्रशिक्षण) का पद दिया गया है। शालीन बने एटीएस के आईजी यह विडियो भी देखें वहीं, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बी-सैप) के आईजी शालीन को अब एटीएस का आईजी बनाया गया है। वह बीसैप के आईजी के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

 

उनके पास पहले विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का अतिरिक्त प्रभार था, जिससे शालीन को मुक्त कर दिया गया है। गृह विभाग ने दो डीआईजी रैंक के अफसरों का भी तबादला किया है। अपराध अनुंसधान विभाग (सीआइडी) के डीआईजी रहे विवेक कुमार को पूर्वी क्षेत्र भागलपुर का नया डीआईजी बनाया गया है। अभी तक भागलपुर क्षेत्र के डीआईजी की जिम्मेदारी संभाल रहे विवेकानंद को एसटीएफ का नया डीआईजी बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग में भी फेरबदल, डॉ. अभिजीत सिंह को पीएमसीएच उपाधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार

 

स्वास्थ्य विभाग ने पीएमसीएच के पैथोलाजी विभाग के क्लिनिकल पैथोलॉजी विभाग के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिजीत सिंह को पीएमसीएच के उपाधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव विनोद कुमार पाठक द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि पीएमसीएच में उपाधीक्षक का नियमित पदस्थापन होने के साथ ही कार्यकारी व्यवस्था स्वत: ही समाप्त हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *