Thursday, February 13, 2025
Homeबेगूसराय : साइकिल से अब तक 17 हजार KM की यात्रा:भारत...

बेगूसराय : साइकिल से अब तक 17 हजार KM की यात्रा:भारत घूमने निकले उत्तर प्रदेश के दो लड़के, बोले- इच्छा थी, तो निकल गए; बेगूसराय के लोगों ने बढ़ाया हौंसला

- Advertisement -

साइकिल से यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के दोनों लड़के।
साइकिल से यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के दोनों लड़के।
उत्तर प्रदेश से दो युवक साइकिल से पूरे देश का भ्रमण करने के लिए निकल पड़े हैं। भ्रमण पर निकले अभिषेक गुप्ता उत्तर प्रदेश के जालानपुर जिला के मकतौरा गांव के निवासी हैं। जबकि, चंदन सरोज सुल्तानपुर जिला के कुठराकलांन गांव के निवासी हैं।

- Advertisement -

साइकिल से विभिन्न राज्यों का भ्रमण करते हुए बलिया पहुंचने पर अभिषेक गुप्ता एवं चंदन सरोज ने बताया कि साइकिल से पूरे भारत देश का भ्रमण करने की हमलोगों की इच्छा थी। इसीलिए मैं साइकिल से यात्रा कर रहा हूं। दोनों साइकिल से करीब 17 हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं।

- Advertisement -

बेगूसराय पहुंचे यूपी के दोनों युवक
अभिषेक गुप्ता एवं चंदन सरोज राजस्थान, लद्दाख एवं उत्तर प्रदेश की यात्रा करने के बाद फिर उत्तर प्रदेश के रास्ते से बिहार पहुंचे हैं। बिहार से अब पश्चिम बंगाल और असम की यात्रा सहित नॉर्थ ईस्ट की यात्रा पर रहेंगे। हम लोग खुश हैं कि साइकिल से पूरे देश की यात्रा कर कीर्तिमान बना रहे हैं।

- Advertisement -

पूरे देश का भ्रमण करने का मेरा मन था, जिसे पूरा करना है। घर से भी मुझे पूरी अनुमति मिली हुई है। खाने पीने का सारा सामान साथ में रखते हैं। रास्ते में भी लोग मदद करते हैं। रात मंदिर, गुरुद्वारा, धर्मशाला एवं पेट्रोल पंप इत्यादि पर गुजरते हैं। करीब 2 साल में पूरे देश की यात्रा को पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

दोनों स्नातक तक की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। भ्रमण यात्रा पूरा करने के बाद आगे क्या करना है, इसके बारे में सोचा जाएगा। दोनों मित्रों ने साइकिल पर धार्मिक झंडे के साथ राष्ट्रीय झंडा भी लगाए हुए हैं। बलिया में लोगों ने दोनों युवकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद आगे की ओर रवाना हो गए।

<div class=- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular