Featured

दरभंगा : बिहार में घने कोहरे ने विमानों की उड़ाने रोकीं, दरभंगा एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली सभी 12 फ्लाइटें रद्द

बिहार में कोहरे के कारण उड़ानों में देरी का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. पटना एयरपोर्ट पर अधिकांश फ्लाइटें देरी से आ रही है. वहीं कोहरे के कारण इस समय काफी फ्लाइट देरी से उड़ भी रही हैं.

बिहार में धुंध और कोहरे का असर दिखने लग है. प्रदेश के कई जिलों में सुबह-शाम के समय कोहरे की चादर दिखाई दे रही है. कोहरे के कारण बुधवार को दरभंगा एयरपोर्ट पर लगातार तीसरे दिन हवाई सेवा अस्त-व्यस्त रही. इसके साथ ही दरभंगा एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले सभी 12 उड़ानें रद्द रहीं. हालांकि मुंबई की फ्लाइट दरभंगा पहुंची थी, लेकिन क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया. स्पाइसजेट के प्रवक्ता आनंद देवड़ा ने बताया कि खराब मौसम के कारण मुंबई की फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट हो गई, जबकि अन्य को रद्द करना पड़ा.

कोहरे ने विमानों की उड़ाने रोकीं
गुरुवार की सुबह में भी वाहनों की हेडलाइट चलाकर सड़कों पर आना-जाना पड़ा. उत्तर बिहार में कोहरे की सघनता अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य भर में कोहरे की सघनता में अगले दो-तीन दिनों में आंशिक बढ़ोतरी होगी. वहीं पटना सहित राज्य के 22 शहरों के दिन के तापमान में कमी आई है. पटना सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में धुंध की स्थिति दिन भर बनी रहेगी. पटना एयरपोर्ट पर साढ़े आठ बजे 800 मीटर की दृश्यता के आसपास रही. सुबह-शाम में घना कोहरा होने के कारण सभी उड़ानें देरी से आ-जा रही है ।

पटना में 11 ट्रेनें रहीं विलंब
कोहरे की वजह से पटना आने जाने वाली 11 ट्रेनें लेट रहीं. इनमें सबसे ज्यादा नई दिल्ली-भागलपुर स्पेशल ट्रेन साढ़े छह घंटे विलंब रही. बतादें कि बुधवार को पटना के अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की कमी आई है. वहीं राज्य के 19 शहरों के न्यूनतम तापमान में मामूली कमी आई है. पटना का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *