Featured

समस्तीपुर : गंगा नदी के बीच टापू से टकराई नाव, शिक्षिका जख्मी:समस्तीपुर में स्कूल जाने के लिए निकले थे टीचर, कुहासा के कारण हादसा

समस्तीपुर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के हरदासपुर गंगा नदी में गुरुवार सुबह एक नाव गंगा के बीच टापू से टकरा गई। इस घटना में एक शिक्षिका को पैर में चोट आई हैं। हालांकि, किनारा होने के कारण किसी भी शिक्षक के डूबने की सूचना नहीं है। नाव रसलपुर घाट से धरनी पट्टी हरदासपुर शिक्षकों को लेकर जा रही थी। नाव पर 30 से 35 लोग सवार थे।

इस घटना में कुछ शिक्षक को हल्की-हल्की चोट लगी है। किसी का अस्पताल में उपचार नहीं हुआ है। बताया गया है कि नाव में सवार शिक्षक सुबह अपने-अपने स्कूल के लिए निकले थे। ये गंगा दियारा के विभिन्न स्कूलों में तैनात हैं। बाद में शिक्षकों ने खुद ही नाव को सीधा कर निकल गए।

शिक्षिका को पैर में चोट आई है।
हरदासपुर के पास नाव गंगा के बीच उभरे टापू से टकराई है। बताया गया है कि कुहासा अधिक होने के कारण नाव चालक को टापू का अंदाजा नहीं हो सका। हालांकि, नाव की स्पीड काफी कम होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

नाव पर कई बाइक थी, जो नाव पर ही पलट गई। जिससे शिक्षकों को चोट आई है। एक महिला शिक्षक जख्मी हुई है। पटोरी के अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार पांडे ने बताया कि आधिकारिक तौर पर अभी उनके पास जानकारी नहीं मिली है। पूरे मामले की जांच करवा रहे हैं। मोहनपुर के अंचलाधिकारी को मामला देखने के लिए बोला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *