आम के बगीचे में मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी।
दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर चौरिया मंदिर के नजदीक अहले सुबह संदेहास्पद स्थिति में फंदे से लटकी हुई एक युवक की लाश मिली।
बताया जाता है कि शनिवार की अहले सुबह राहगीरों ने आम के बगीचे में रस्सी के सहारे पेड़ से लटकी हुई एक लाश को देखा। एवं सड़क किनारे के स्कूटी भी खड़ी हुई मिली। लाश मिलने के सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इसके बाद जब भीड़ जुटी तो शव का पहचान हो पाया।
मृतक की पहचान बिशनपुर थाना क्षेत्र के बाघला गांव निवासी जनार्दन भगत के पुत्र रामसेवक भगत के रूप में हुई है।
घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के भाई ने बताया कि दो दिन पूर्व से उनका भाई गायब था। परिजनों द्वारा लगातार ढूंढा जा रहा था। सुबह में लाश और स्कूटी मिलने की जानकारी मिली। जब वे लोग आकर देखे तो उनके भाई की लाश थी। परिजनों का आरोप है कि मामला को लेकर थाना में एफआईआर दर्ज करवाने के लिए गए थे लेकिन पुलिस द्वारा एफआईआर लेने से मना कर दिया गया।
वहीं स्थानीय ग्रामीण दिलीप पासवान ने बताया कि यह पता नहीं चल रहा है कि किसी ने मार कर लटका दिया या आत्महत्या है। यह अनुसंधान के बाद ही पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि रत्नोंपट्टी से लेकर नीमा तक आए दिन लाश मिलती रहती हैं। इससे पूर्व इस इलाके में कई लाशें मिल चुकी है। श्री पासवान ने बताया कि इस इलाके में नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। शुभंकरपुर में टीओपी खुलने के बाद भी स्तिथि में कोई सुधार नहीं हुआ है। श्री पासवान ने पुलिस की गश्ती पर भी सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि इस इलाके में आए दिन नशेड़ियों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन द्वारा इस इलाके में इतनी सारी घटनाएं होने के बाद भी संज्ञान नहीं लिया गया तो वे लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि संदेहास्पद स्थिति में लाश मिली है। एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच करवाया जा रहा है। इसके पश्चात अग्रिम करवाई की जाएगी।
