बेगूसराय: गंगा नहाने गई बुजुर्ग महिला की मौत अयोध्या गंगा घाट पर डूबने से हो गई. की अहले सुबह गंगा नहाने गईं 72 वर्षीया वृद्धा पानी में नहाने उतरीं. उसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गईं. मृत महिला मधुरापुर बिचला टोला के वार्ड 28 के दिवंगत रामबरण सिंह की पत्नी नीला देवी थीं. अपने पति की मृत्यु के बाद वह अपनी बेटी के यहां अयोध्या में रहती थीं. घटना की जानकारी मिलने पर अयोध्या एवं मधुरापुर में रह रहे उनके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई. उनके परिजन अमित कुमार ने बताया कि वह लंबे समय से अपनी पुत्री के यहां ही रहती थीं.
वह प्राय गंगा स्नान करती थीं. इसी क्रम में की सुबह गंगा नहाने गई थीं जिस दौरान यह घटना हुई. घटना के तुरंत बाद स्थानीय गोताखोरों द्वारा उनका शव निकाला गया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गौरतलब है कि अयोध्या स्थित गंगा घाट पिछले कई माह से खतरनाक बना हुआ है. वहां बैरिकेडिंग भी की गयी थी लेकिन लोगों की लापरवाही के कारण घाट पर नहीं नहाने का लगा बोर्ड नोंच दिया गया. घटना के बाद तेघड़ा सीओ ने भी घटनास्थल का जायजा लिया. सीओ ने बताया कि स्थानीय गोताखोंरों द्वारा शव को निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.



