Featured

दरभंगा नगर निगम कार्यालय में माननीय महापौर, माननीय उपमहापौर, नगर आयुक्त एवं उप नगर आयुक्त की उपस्थिति में आगामी बकरीद पर्व के अवसर पर नगर क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक

दरभंगा नगर निगम कार्यालय में माननीय महापौर, माननीय उपमहापौर, नगर आयुक्त एवं उप नगर आयुक्त की उपस्थिति में आगामी बकरीद पर्व के अवसर पर नगर क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सफाई अधिदर्शक, जोन प्रभारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

 

बैठक में नगर क्षेत्र के सार्वजनिक , धार्मिक स्थलों, मुख्य सड़कों, वार्ड क्षेत्रों, नालों एवं संवेदनशील स्थानों पर नियमित साफ-सफाई, कचरा उठाव एवं स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाए हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पर्व के दौरान साफ-सफाई कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने तथा सभी क्षेत्रों में समयबद्ध रूप से कार्य निष्पादन करने पर विशेष बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *