Featuredदरभंगा

अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी।।

दरभंगा। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर में गिरजा रेजीडेंसी अपार्टमेंट में आग लगने से भारी क्षति हुई है। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। वहीं अमार्टमेंट में धुंआ भरने से कई परिवार फंसे रहे।

जिन्हें फायर बिग्रेड की टीम और पुलिस ने बचाया। पांचवी मंजिल पर से रेस्क्यू कर खिड़की का शीशा तोड़कर बारी-बारी से फंसे दर्जनों लोगों को निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कुछ लोग जख्मी हुए।

वहीं अन्य लोगों को सकुशल अपार्टमेंट से निकाला गया। बाहर से आग पर काबू पाने के बाद अंदर के आग को बुझाने का प्रयास जारी रखा गया। अपार्टमेंट के निचले तल्ले में शटरिंग का लकड़ी रखा हुआ था।

उसी में आग लगने के कारण पूरे अपार्टमेंट में धुआं भर गया था। धुआं के कारण कई लोग कुछ देर के लिए बेहोश हो गए थे, लेकिन स्थानीय चिकित्सक के ईलाज के बाद सभी लोग ठीक हो गए।

थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि बहुत ज्यादा क्षति नहीं हुई है, हलांकि क्षति का आकलन किया जा रहा है। आग कैसे लगी उसकी भी जांच की जा रही है। इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने से काफी देर के बाद अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *