समस्तीपुर : पुलिस लाइन में महिला कॉन्स्टेबल ने की खुदकुशी:समस्तीपुर में बाथरूम के अंदर फंदे से लटका मिला शव, ST-SC थाने में ट्रेनिंग कर रही थी
समस्तीपुर पुलिस लाइन में बाथरूम में फंदे से लटकता एक महिला सिपाही का शव मिला है। सिपाही की पहचान वंदना कुमारी (24) के रूप में की गई है। वह मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र के तरावा गांव के विजेंद्र यादव की बेटी थी, और समस्तीपुर के एससी-एसटी थाने में सीसी ट्रेनिंग को लेकर तैनात थीं।
बताया गया है कि गुरुवार को सुबह उठने के बाद वह पुलिस लाइन के बाथरुम में नहाने गई थी, लेकिन काफी देर तक बाथरूम से जब वह नहीं निकली। सहकर्मियों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान देखा कि बाथरुम के खिड़की में अपने दुपट्टा से लटक कर सिपाही ने जान दे दी है। मौके पर ही उसका मोबाइल भी बरामद किया गया है।
वंदना कुमारी (24) समस्तीपुर के एससी-एसटी थाने में सीसी ट्रेनिंग को लेकर तैनात थीं।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
एएसपी संजय पांडे ने बताया कि ‘सिपाही के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। परिवार के लोगों को सूचना दी गई है। हालांकि, अभी परिवार के लोग नहीं पहुंचे हैं। अभी मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
बाथरूम में महिला सिपाही की लाश मिली है। पुलिस जांच में जुटी है।
बाथरूम में महिला सिपाही की लाश मिली है। पुलिस जांच में जुटी है।
मानसिक तनाव में थी वंदना
पुलिस के अनुसार अभी तक सहकर्मी से बातचीत में ये बात सामने आई है कि सिपाही मानसिक तनाव में थी। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
