अरवल : अनुकंपा के आधार पर किया गया नियुक्ति पत्र वितरण
अरवल –जिला पदाधिकारी अरवल कुमार गौरव द्वारा अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति पत्र वितरण की गई। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग सम्प्रति सामान्य प्रशासन विभाग बिहार पटना के निदेश के आलोक में जिला अनुकम्पा चयन समिति की बैठक एक अक्टूबर 2024 में लिये गये निर्णय के आलोक में मृत सरकारी सेवक के आश्रित को सेवाकाल में मृत्यु होने के फलस्वरूप उनके आश्रित पुत्र को समाहरणालय सवर्ग में समूह ‘ग’ (निम्नवर्गीय लिपिक) के पद पर निर्धारित शर्तों के अधीन अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति की जाती है।
मृत सरकारी सेवक स्व० रामप्यारे राम, जनसेवक, प्रखंड कार्यालय, करपी के आश्रित धनंजय कुमार, पिता स्व० रामप्यारे राम् ग्राम अरवल सिपाह एवं स्व० आजाद पासवान, कार्यालय, परिचारी, अनुमडल कार्यालय, अरवल के आश्रित रंजीत कुमार, पिता-स्व० आजाद पासवान, ग्राम चन्धरिया, पो०-कोसडिहरा, थाना-परस विगहा, जिला-जहानाबाद को नियुक्ति पत्र वितरण की गई।
