Featured

समस्तीपुर : समस्तीपुर से दरभंगा जा रही बस की डिक्की से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब किया बरामद, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर :-  समस्तीपुर जिले के मथुरापुर घाट और नागरबस्ती के बीच समस्तीपुर जिले से दरभंगा जिले के बहेड़ी जा रही एक बस में छापेमारी कर मथुरापुर थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की। बस में कूरियर जैसे सिलबंद पैकेट में शराब थी। इस मामले में पुलिस ने एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर उक्त कार्रवाई की गईं थी। शराब बरामदगी के बाद बस को भी जप्त किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ के बाद मथुरापुर पुलिस कई जगहों पर छापेमारी भी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *