Featuredदरभंगाप्रादेशिक

सीटेट एवं एसटेट पास प्रतिभागियों के लिए सीएम कॉलेज चलाएगा निःशुल्क बीपीएससी शिक्षक कोचिंग।

दरभंगा: अल्पसंख्यक वर्ग के सीटेट एवं एसटेट पास छात्र- छात्राओं के लिए एक सुनहरा अवसर सी एम कॉलेज, दरभंगा के द्वारा दिया जा रहा है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार, पटना (नोडल एजेंसी- मौलाना मजहरूल हक अरबी- फारसी विश्वविद्यालय, पटना) के सौजन्य से कॉलेज में बीपीएससी, पटना द्वारा बिहार राज्य के स्कूलों में राज्य स्तरीय जांच परीक्षा के आधार पर शिक्षकों की बहाली की जाने वाली है, जिस हेतु आयोजित होने वाली परीक्षा आगामी अगस्त 2023 माह में संभावित है। वैसे उम्मीदवार जिन्होंने बीपीएससी में इस शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उनके लिए ही विशेष निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। मिथिलांचल में एकमात्र सी एम कॉलेज को ही केन्द्र बनाया गया है। इस कोचिंग में शामिल होने वाले अल्पसंख्यक वर्ग के इच्छुक छात्र- छात्राओं के साथ ही बहुसंख्यक वर्ग के छात्र- छात्राएं भी दिनांक 22 से 29 जून, 2023 तक कॉलेज की समयावधि में निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर पूर्णतया भरकर महाविद्यालय में जमा करेंगे।
सी एम कॉलेज के प्रधानाचार्य सह निःशुल्क अल्पसंख्यक कोचिंग के निदेशक प्रो मुश्ताक अहमद ने बताया कि कोचिंग में शामिल होने के लिए 30 जून, 2023 को चयन जांच परीक्षा ली जाएगी और जांच परीक्षा में सफल होने वाले 60 अल्पसंख्यक वर्ग के एवं 15 गैर अल्पसंख्यक छात्र- छात्राओं को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। यह विशेष निःशुल्क कोचिंग 1 जुलाई, 2023 से प्रारंभ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *