Featured

मधुबनी : डॉ. गोपाल कुमार का सहायक प्राध्यापक के पद पर हुआ चयन

आरके कॉलेज मधुबनी के मैथिली विभाग के अतिथि शिक्षक डॉ. गोपाल कुमार का बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग की ओर से सहायक प्राध्यापक पद के लिए चयन किया गया है। मैथिली विषय में उनके चयन की खबर से कॉलेज में हर्ष का माहौल है। मालूम हो कि डॉ. गोपाल कुमार वर्तमान में आरके कॉलेज में मैथिली विभाग में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। डॉ. गोपाल कुमार ने अपने चयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सब सिर्फ मेहनत और समर्पण की वजह से हुआ है। मैं मैथिली भाषा और साहित्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मालूम हो कि डॉ. गोपाल मधुबनी स्थित तिलक चौक के निवासी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *