Featured

छपरा : पीडीएस दुकानों पर बन रहे आयुष्मान कार्ड:छपरा में डीएम ने पहले दिन की उपलब्धि पर जताई नाराजगी

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये 18 जुलाई से 31 जुलाई तक सभी पीडीएस दुकानों पर विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। विशेष अभियान के तहत जिला के सभी पीडीएस दुकानों पर आयुष्मान कार्ड बनाने का आदेश दिया गया था।

वहीं शुक्रवार को जिलाधिकारी अमन समीर ने कई संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। इसमें सिविल सर्जन, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस और डीपीएम, आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका, जीविका दीदी सहित कई लोग मौजूद रहे।

बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने सभी मुखिया और पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। अभियान के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानकारी देने को कहा गया ताकि जनप्रतिनिधियों के स्तर से भी पात्र लोगों को इस अभियान की जानकारी मिले और लोगों को लाभ मिल सके।

वहीं अभियान के पहले दिन (गुरुवार) की उपलब्धि को लेकर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई। डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कोऑर्डिनेट आयुष्मान भारत को डीएम ने हर दिन की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। बता दे कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के लाभार्थियों को पूरी तरह से स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए इसका आयोजन किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *