Wednesday, June 17, 2026
Homeविनोद मुखिया हत्याकांड में दो नामजद गिरफ्तार।

विनोद मुखिया हत्याकांड में दो नामजद गिरफ्तार।

- Advertisement -

दरभंगा: तिलकेश्वर ओपी थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांव में बीते रविवार की रात पुलिस ने छापामारी कर विनोद मुखिया हत्या कांड के दो नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने उजुआ गांव में छापामारी कर उक्त गांव के मनोज राय उर्फ बब्बू राय को गिरफ्तार किया। वही इसी मामले के नामजद आरोपी सिमरटोका निवासी त्रिवेणी महतो को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है।इस हत्या कांड के अन्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस अन्य नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापामारी कर रही हैं। मालूम हो कि 7 दिसंबर 2022 को विनोद मुखिया अपने पत्नी रुणा देवी के साथ खेत देखने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक दर्जन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। अपने आप को अपराधियों से घिरे हुए देखकर जान बचाने के लिए गांव की ओर भाग कर एक घर में जाकर छिप गया। लेकिन अपराधियों ने उसका पीछा करते हुए उसे घर से खिंचकर गोली मारकर हत्या कर फरार हो गये थे।

- Advertisement -

हत्या की इस घटना को लेकर मृतक की पत्नी के बयान पर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। जिसमें एक दर्जन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया। थाना अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर अपराधियों के धरपकड़ तेज कर दी है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द सभी नामजद आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular