बिहार : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: पछुआ हवाओं से ठंड बढ़ी, जानें अधिकतम और न्यूनतम तापमान
पटना:बिहार में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। पछुआ हवाओं के प्रभाव से राज्य में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को तेज पछुआ ने वातावरण में नमी बढ़ा दी, जिससे शाम होते-होते ठंडक महसूस की गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पूरे उत्तर भारत में पछुआ हवाओं का प्रभाव बना हुआ है, जिससे अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान
में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। हालांकि, अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर रहने की संभावना है।
गुरुवार को औरंगाबाद रहा सबसे गर्म
राज्य में गुरुवार को सबसे गर्म स्थान औरंगाबाद रहा, जहां अधिकतम तापमान
31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी की हवा में आर्द्रता 70% रही, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस की गई।
पछुआ हवाओं का असर, कोहरे से राहत
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार, पछुआ हवाओं
की गति बढ़ने पर ठंडक
महसूस हो रही है, जबकि गति धीमी होते ही गर्मी का अहसास बढ़ जाता है। हालांकि, वर्तमान में कोहरे का कोई खास असर नहीं देखा जा रहा है, जिससे विजिबिलिटी सामान्य बनी हुई है।
कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज
यानी 14 फरवरी को बिहार का आसमान साफ रहेगा और दिन में खिली धूप रहेगी। अधिकतम तापमान 24°C से 26°C के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 8°C से 14°C के बीच रहने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी भागों में मध्यम से तेज गति की पछुआ हवा चलने की स्थिति बनी रहेगी। मौसम में बदलाव का यह दौर फिलहाल जारी रहने की संभावना है।
