Featuredदरभंगाप्रादेशिक

पड़ोसी के घर युवक का मिला शव, गला दबाकर हत्या की आशंका; इलाके में प्रेम प्रसंग की चर्चा तेज।

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के दक्षिण हरपुर पंचायत के भुसकौल गांव में एक युवक का शव पड़ोसी के घर मिलने के बाद सनसनी फैल गई। युवक की पहचान आनंद कुमार के 20 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में की गई है।

इलाके में प्रेम प्रसंग में गला दबाकर हत्या की चर्चा तेज है। मंगलवार सुबह गांव के ही फुदीना राम के घर से युवक का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद हुआ। हालांकि, पुलिस का कहना है कि शव घरे के सामने सड़क पर पड़ा था। वहीं, घटना के बाद पड़ोसी का पूरा परिवार फरार है।

फुदीना राम के घर की लड़की से युवक का प्रेस प्रसंग बताया जा रहा है, जिसके कारण घटना को अंजाम दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया है।

युवक के घर से फुदीना राम के घर की दूरी महज आधा किलोमीटर है। मृतक कुंदन कुमार भुसकौल चौक पर मिल्क पार्लर की दुकान चलाता है। स्वजन ने बताया कि करीब पंद्रह दिन से वह अपने ननिहाल दलसिंहसराय के केवटा में था। मंगलवार सुबह अचानक स्थानीय ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *