बेगूसराय : बेगूसराय जेल में फंदे से लटका मिला युवक का शव, गर्लफ्रेंड की किडनैपिंग के आरोप में काट रहा था सजा
बेगूसराय से एक अजीबोगरीब घटना सामने आ रही है. जहां जेल में बंद कैदी की मौत हो गई है. युवक का शव शौचालय के पीछे फंदे से लटका मिला है. बता दें कि मृतक के परिजनों ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है.
बेगूसराय से एक अजीबोगरीब घटना सामने आ रही है. जहां जेल में बंद कैदी की मौत हो गई है. युवक का शव शौचालय के पीछे फंदे से लटका मिला है. बता दें कि मृतक के परिजनों ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है. जबकि, प्रशासन की ओर से आत्महत्या की बात कही जा रही है. युवक पर उसकी गर्लफ्रेंड के किडनैप करने का आरोप लगा था. इसी मामले में युवक और उसकी मां जेल मे सजा काट रहे थे.
मृतक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के घाघरा निवासी परमानंद तांती के बेटे 20 वर्षीय रणवीर कुमार के रूप में हुई है. पड़ोसी गांव बदिया की एक लड़की से रणवीर प्यार करता था. लड़की 27 जुलाई को गायब हो गई थी. जिसके बाद लड़की के पिता ने बखरी थाना में रणवीर कुमार, उसकी मां वीणा देवी और पिता परमानंद तांती पर बेटी के अपहरण का आरोप लगा शिकायत की थी.
पुलिस ने रणवीर और उसकी मां वीणा देवी को 14 अगस्त को अपहरण और आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं, जिस लड़की का अपहरण हुआ था, वो 12 अगस्त को ही घर वापस आ गई थी.
