दरभंगा में शहीद सूरज नारायण सिंह की जयंती पर कार्यक्रम।
दरभंगा में 17 मई को शहीद सूरज नारायण सिंह की 119वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह पहुंचे। सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 2-3 दिनों में जो देखा है, उससे साफ है कि लोगों में उत्साह चरम पर है। सूरज बाबू के प्रति लोगों में गहरी आस्था और सम्मान है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि मेडिकल ग्राउंड छोटा पड़ जाएगा। यह कार्यक्रम दरभंगा के लिए ऐतिहासिक होगा।
दिन-रात घूम रहे हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। तीन-चार दिन में दरभंगा को समझ आ जाएगा कि क्या होने वाला है। वह देश मर जाता है, जो अपने महापुरुषों को भूल जाता है। नई पीढ़ी को यह जानना जरूरी है कि आजादी से पहले सूरज बाबू का क्या बलिदान था। आजादी के बाद लोकतंत्र और समाजवाद की स्थापना में गरीबों की लड़ाई में उनका क्या योगदान रहा।
कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करते हुए आनंद मोहन
मधुबनी में लोगों से चर्चा
पूर्व सांसद ने आगे कहा कि सीएम नीतीश कुमार की स्वीकृति मिल चुकी है। सभी दलों के अध्यक्षों को भी आमंत्रण भेजा गया है। मधुबनी जा रहा हूं। वहां महाराणा प्रताप की जयंती पर भी लोग एकत्र होंगे। इस पर भी चर्चा होगी। सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई है। आयोजन के लिए तैयारी समिति, स्वागत समिति, परिवहन समिति और मीडिया समिति का गठन किया गया है।
