Featured

बेनीपट्टी की डीएसपी ने स्कूली बच्चों को पढ़ाया नारी सशक्तिकरण का पाठ।

मधुबनी: बेनीपट्टी की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नेहा कुमारी ने मुख्यालय के एक विद्यालय में पहुंच छात्राओं से मिलकर बच्चों का उत्साह वर्द्धन किया और नारी सशक्तिकरण के लिये जागरूक किया। इस दौरान एसडीपीओ ने स्कूली छात्राओं को घरेलू हिंसा, महिला के समानता के अधिकार व महिलाओं की चुनौतियों आदि की विस्तार से जानकारी दी। एसडीपीओ ने कहा कि आज मोबाइल का चलन अत्यधिक बढ़ गया है, जिसका काफी नुकसान भी अब देखने को मिल रहा है। मोबाइल का काफी दुरुपयोग हो रहा है। स्कूली बच्चों को मोबाइल से दूर रहना चाहिये और खासकर लड़कियों को बेहद ही सजगता व सतर्कता के साथ आवश्यक होने पर ही मोबाइल का उपयोग करना चाहिये। स्कूली बच्चे मोबाइल गेम खेलने के बजाय पढ़ाई पर अधिकतम समय व्यतीत करें और कुछ समय खेल में भी गुजारें, ताकि, मानसिक विकास हो। उन्होंने लड़कियों से कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने पर बच्चे उनसे संपर्क करें, व हमेशा उनके समायाओं का समाधान करने का प्रयास करेंगीं। मौके पर बेनीपट्टी थाना के एसआइ रामचंद्र प्रसाद,प्रीति भारती,जुली कुमारी,एएसआइ संजीत कुमार व संबंधित विद्यालय के शिक्षक भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *