Featured

समस्तीपुर : समस्तीपुर श्री गोशाला में भी पिंडदान की सुविधा, जुट रहे हैं लोग

समस्तीपुर श्री गोशाला में भी पिंडदान की सुविधा, जुट रहे हैं लोग
पितृपक्ष के अवसर पर श्री गौशाला समस्तीपुर में भी पितरों को पिंडदान की सुविधा दी गई है। यहां कोई भी व्यक्ति जो पिंडदान को इच्छुक है वह मात्र पांच सौ रुपए का सुविधा शुल्क देकर पिंडदान कर सकता है। सचिव आनंद कुमार बंका ने कहा कि पितृपक्ष का समय भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। इस दौरान हम अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस पावन अवसर पर गौ माता का विशेष स्थान होता है। उन्होंने कहा कि गरुड़ पुराण के अनुसार गाय ही एक ऐसा जीव है जो व्यक्ति के मरने के बाद उसे वैतरणी नदी पार कराती है और पितृ पक्ष में गौ माता को अर्पित किया गया आहार और जल सीधे पूर्वजों को प्राप्त होता है और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करता है। पितृपक्ष में जो व्यक्ति निस्वार्थ भाव से गौ सेवा करता है उस पर सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है ।इसलिए पितृ पक्ष में अपने पितरों की चिर शांति और मोक्ष की प्राप्ति के लिए पिंडदान के साथ ही गौग्रास का भी दान करना चाहिए। यहां इसकी व्यवस्था कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *