Featured

सहरसा : सहरसा में पुलिस की बर्बरता: इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री की बेरहमी से पिटाई, CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी घटना

बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाने के दो सिपाहियों और एक पुलिस वाहन के ड्राइवर द्वारा एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करने वाले मिस्त्री चन्द्रभूषण कुमार की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मियों ने किस तरह से युवक की थप्पड़ और लाठियों से पिटाई की।

घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के रामपुर चौक की है, जहां शुक्रवार को पुलिस गाड़ी ने पहले दुकान के सामने से गुजरते हुए अचानक वापस आकर दुकान के सामने रुक कर मिस्त्री चन्द्रभूषण कुमार की बारी-बारी से पिटाई शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज में यह भी दिखा कि एक सिपाही ने मिस्त्री का हाथ पकड़ा और दूसरे ने लाठी से बुरी तरह मारा। इस बर्बरता से स्थानीय लोग हैरत में पड़ गए और पुलिस के प्रति गुस्से का माहौल बन गया।

पीड़ित युवक और उसके परिजनों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है और दोषी सिपाहियों और ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना को लेकर बेगूसराय के बखरी विधानसभा के विधायक सूर्यकांत पासवान ने भी पुलिस प्रशासन और बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं यह साबित करती हैं कि पुलिस आम जनता के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है, और दोषियों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *