अरवल : माले नेता सुनील चंद्रवंशी हत्याकांड: पाचवें आरोपी को पुलिस ने दबोचा
मृतक सुनील चंद्रवंशी अरवल के करपी थाना क्षेत्र के छक्कन बिगहा गांव निवासी स्व. राम रतन सिंह के बेटे थे। इस हत्याकांड में संलिप्त एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले चार आरोपी पकड़े जा चुके है. इस मामले में यह पांचवा आरोपी है जिसे पुलिस ने पकड़ा है। इस संबंध में किंजर थाना कांड सं0-125/24 दिनांक-10.09.2024 धारा-103 (1)/3 (5) भा०न्या०सं० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था।
टीम द्वारा 21 सितंबर को अफताब खान उर्फ नन्हक, उम्र-42 वर्ष, पे० शमशेर खान, सा०-जम्हारू, थाना-ईमामगंज, जिला-पटना, को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से दो मोबाइल फोन (एक एन्ड्रॉयड एवं एक कीपैड मोबाइल) बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभ्युक्त का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है |खिरी मोड़ थाना कांड सं0-96/20 दिनांक-31.07.2020 धारा-147/148/149/341 /323/379/504/506 भा०द०वि०इमामगंज थाना कांड सं0-59/24 दिनांक-19.03.2024 धारा-385/387/504/506/3,भा०द०वि०एवं खिरी मोड थाना काण्ड संख्या 72/14 दिनांक 307/302/504 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट। 15.12.20 धारा 147/148/149/ 307/302/504भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट है।
