Featured

समस्तीपुर : समस्तीपुर थानेश्वर मंदिर के समीप अचेतावस्था में गिरे बुजुर्ग को पत्रकार ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज के दौरान तोड़ दम

बताया जाता है कि मृतक कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव का रहने वाला अरूण ठाकुर था। समस्तीपुर शहर में एक कपड़े की दुकान में ड्यूटी कर वह घर जा रहा था। इसी बीच कोई अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया होगा। इस दौरान वहां लोगों के काफी भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पत्रकार अभिनव कुमार ने भीड़ देख गाड़ी रोकी और मामला जानना चाहा। इस दौरान बुजुर्ग व्यक्ति के नाक से खून निकलता देख खुद ही उसे अस्पताल ले गये। लेकिन इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *