Featured

छपरा : वकील हत्याकांड का शार्प शूटर गिरफ्तार

सारण पुलिस को उस वक्त एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी। जब मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में अधिवक्ता पिता पुत्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित शार्प शूटर को सारण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी एसपी डॉ कुमार आशीष ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्त में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मेथवलिया गांव निवासी सरयू राय के 24 वर्षीय पुत्र रविशंकर कुमार उर्फ वोल्ट जबकि बिनटोलिया गांव निवासी राम दयाल महतो के 28 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधिया पुल के समीप अधिवक्ता पिता- पुत्र की हत्या अपराधियों द्वारा गोली मार कर दी गयी थी। इस संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 336/24 दिनांक 12 जुलाई 2024 धारा- 302/34 भारतीय दंड विधान एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। जिसमें 26 जुलाई को लगभग 10 पूर्वाह्न में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उमधा मोड़ एवं ग्राम मगाईडीह से उक्त कांड का शार्प शूटर एवं मुख्य अभियुक्त रविशंकर कुमार उर्फ वोल्ट एवं पंकज कुमार की गिरफ्तारी उक्त कांड के गठित एसआईटी टीम द्वारा की गई है।वहीं इनके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार एवं मोटर साईकिल भी बरामद किया गया है। देशी पिस्टल, दो कारतूस, बाइक और मोबाइल जब्त किया गया है। अभियान में विशाल आनंद, नीरज मिश्रा, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक गुलशन , ओम प्रकाश और राजेश , सहायक अवर निरीक्षक रंजित कुमार, सिपाही हासिम अख्तर एवं जिला सूचना इकाई के प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक अंकित कुमार मुख्य से शामिल थे। प्रेसवार्ता करते एसपी डॉ. कुमार आशीष व गिरफ्तार आरोपी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *