Featured

मधुबनी : अस्पताल पर कार्रवाई पर मनोज झा ने आभार जताया

मिथिला नवजीवन हॉस्पिटल पर शुक्रवार को करवाई की आदेश आ गई। अस्पताल और डॉक्टर पर कुल 75 हजार रुपए का अर्थथंड लगाया गया है। साथ ही आगे इस तरह की कृत ना करने की हिदायत भी दी गई है। बता दें की खबर प्रकाशित होने के बाद कार्रवाई के भूतपूर्व विधायक कैंडिडेट व समाज सेवी मनोज झा ने इस मामले पर कार्रवाई को लेकर स्वास्थ विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अस्पताल पर कार्रवाई करने की मांग की थी।

जिसके बाद विभाग की ओर से दो सदस्य टीम का गठन कर अस्पताल व मामले की जांच की गई थी। जांच कमिटी के रिपोर्ट में अस्पताल प्रबंधन की ओर से कई अनियमितता सामने आई जिसके बाद अस्पताल पर यह अर्थदंड लगाया गया है। साथी ही मनोज झा ने पीड़ित महिला से भी बातचीत कर उसकी आपबीती सबके सामने रखा था। मनोज ने इस कार्रवाई पर स्वास्थ विभाग का आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *