Featured

छपरा : इस बार तो बिहार में पुल का डायवर्जन ही बह गया, यकीन न आए तो देख लीजिए

छपरा: बिहार में पुलों के ढहने की जांच अभी चल ही रही थी कि छपरा जिले के गरखा में रेवा रोड पर धर्मशाला के पास बन रहे पुल का डायवर्जन नदी के पानी से बह गया। डायवर्सन पानी में बह जाने के कारण यहां के हजारों की आबादी को आवागमन में दिक्कत हो रही है और 4 किलोमीटर दूर से घूम कर आवागमन करना पड़ रहा है। लोगों ने इसके लिए ठेकेदार को लापरवाह बताया है और कहा है कि ठेकेदार ने डायवर्जन का निर्माण सही ढंग से नहीं किया और अब पूरे बरसात लोगों को इस दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *