Featuredदरभंगा

जाले विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान बदले गए तीन ईवीएम।

जाले। मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के जाले विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान कुल तीन मतदान केंद्रों पर खराब ईवीएम को त्वरित कारवाई करते हुए 10 मिनट के अंदर

दुरुस्त कर मतदान प्रारंभ कराया गया। वही मॉकपोल में तीन ईवीएम को बदला गया। मतदान केंद्र संख्या 48 मध्य विध्यालय, जाले, मतदान केंद्र संख्या-206 मध्य

विद्यालय, कटैया पूर्वी भाग एवं मतदान केंद्र संख्या 269 उत्तर माध्यमिक विद्यालय, मानीकौली में खराब हुए ईवीएम को इलेक्ट्रोनिक कारपोरेशन इंडिया के अभियंता प्रतिकचंद्र ने त्वरित में रूप से दुरुस्त कर यहां मतदान

प्रारंभ कराया। वहीं मॉकपोल के दौरान तीन ईवीएम खराब निकला जो मदतान केंद्र संख्या-84 धमाद मध्य विद्यालय पश्चिमी भाग मतदान केंद्र संख्या-220 मध्य विद्यालय, रतनपुर उत्तर भाग एवं मतदान केंद्र संख्या-265 उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पिपरा शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *