जयंती पर याद किए गए बाबा साहेब।
दरभंगा: जिला परिषद् सदस्य सुमित्रा देवी ने कहा कि आजीवन संघर्ष का रास्ता अख्तियार कर गरीबों, दलितों एवं दबे-कुचलों को उनका अधिकार दिलाने वाले भारत
रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सपनों और अधूरे कार्यों को पूरा करना आज नई पीढ़ी की जिम्मेवारी है। आज के दिन हमें इसे पूरा करने का संकल्प लेना चाहिए।
वे अंबेडकर जयंती पर बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के बसतपुर पंचायत आयोजित हुए एक समारोह में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण करने के पश्चात लोगों को संबोधित कर रहे थे।
जिप सदस्य ने कहा कि अंबेडकर के रूप में देश को जो अनमोल रत्न प्राप्त हुआ उसकी चमक आज देश दुनिया के लोग देख-सुन और महसूस कर रहे हैं।
इस मौके पर माले नेता हरी पासवान ने संविधान निर्माण से लेकर देश के सर्वांगीण विकास में डॉ. अंबेडकर की भूमिका को रेखांकित किया।
