के संयुक्त आदेश निर्गत करते हुए बताया गया कि 14-दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन चतुर्थ चरण में 13 मई 2024 को मतदान निर्धारित है। उल्लेखनीय है कि अधिसूचना जारी होने की तिथि – 18.04.2024 (गुरूवार), नाम निर्देशन करने की अंतिम
तिथि-25.04.2024 (गुरूवार) तथा नाम निर्देशन पत्रों के संवीक्षा करने की तिथि -26.04.2024 (शुक्रवार), 29.04.2024 को नाम वापसी की अंतिम तिथि
निर्धारित है। वहीं 18 अप्रैल 2024 (बृहस्पतिवार) से 25 अप्रैल 2024 (बृहस्पतिवार) तक 11:00 बजे पूर्वाह्न से 03:00 बजे अपराह्न के बीच ( अवकाश के दिनों को छोड़कर) दरभंगा, समाहरणालय स्थित जिला
पदाधिकारी,दरभंगा के न्यायालय कक्ष में नाम निर्देशन का कार्य किया जाएगा। नामांकन के दौरान उम्मीदवारों एवं उनके समर्थकों की भीड़ जुटने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए विधि व्यवस्था संधारण हेतु
दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारीयों, पुलिस बलों को निर्देशित किया गया की 18 अप्रैल 2024 से प्रत्येक दिन पूर्वाह्न 9:30 बजे से नामांकन प्रक्रिया की समाप्ति तक अपने
प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित रहकर विधि व्यवस्था संधारण का कार्य करेंगे। प्रतिनियुक्त पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि निर्मित ड्रॉप गेट से सरकारी वाहनों एवं सरकारी कार्य में प्रतिनियुक्त वाहनों को छोड़कर अन्य कोई चार पहिया,तीन पहिया एवं अन्य वाणिज्यिक
वाहन प्रवेश न करें। अन्य वाहनों का परिचालन अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दरभंगा से अनुमति प्राप्त कर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी इस बात का भी ध्यान रखेंगे की विभिन्न उम्मीदवारों एवं उनके समर्थकों द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो। यदि ऐसा मामला पाया जाए तो उसकी अभिलंब वीडियोग्राफी कराते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई करेंगे। उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी को कहा कि 18 अप्रैल से 29 अप्रैल 2024 तक एक-एक वीडियोग्राफर की प्रतिनियुक्ति समाहरणालय के दोनों तरफ सड़क पर बने
ड्रॉप गेट पर, समाहरणालय के द्वार संख्या तीन एवं उसके आस-पास, तीसरा निवार्ची पदाधिकारी कक्ष सह नामांकन कक्ष में प्रतिनियुक्त करेंगे। साथ ही उक्त स्थल पर सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन भी उप निर्वाचन पदाधिकारी दरभंगा द्वारा किया जाएगा। निर्वाची पदाधिकारी कक्ष-सह-नामांकन कक्ष में एक फोटोग्राफर की भी प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लगाए गए वीडियोोग्राफर, फोटोग्राफर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के निदेशन में नामांकन की संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी सुनिश्चित करेंगे एवं उसकी सीडी दैनिक रूप से तैयार कर उसी दिन जिला निर्वाचन शाखा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। विभिन्न प्रत्याशी नामांकन के लिए आने के क्रम में नामांकन स्थल से 100 मीटर की परिधि में अधिकतम तीन वाहन की अनुमति होगी तथा अभ्यर्थी अपने अधिकतम 04 समर्थक के साथ समाहरणालय के मुख्य द्वार संख्या तीन से नामांकन के लिए प्रवेश करेंगे। अभ्यर्थी द्वारा लाये गए वाहन समाहरणालय के उत्तर पूर्व सड़क पर ड्रॉप गेट तथा आयुक्त कार्यालय के पास बने ड्रॉप गेट से अंदर प्रवेश नहीं करें, यह वहां प्रति नियुक्त दंडाधिकारी सुनिश्चित करेंगे। नामांकन कोषांग के मुख्य द्वार पर एवं समाहरणालय के मुख्य द्वार संख्या तीन पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि अभ्यर्थी के साथ उनके अधिकतम 04 समर्थक से ज्यादा व्यक्ति नामांकन कक्ष में प्रवेश न करें। अभ्यर्थी एवं उनके 04 समर्थक के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति का प्रवेश नामांकन कक्ष में प्रवेश वर्जित रहेगा। राजनीतिक दलों/ अभ्यर्थियों द्वारा अपने साथ लाए गए सभी प्रकार के वाहनों को पुलिस केंद्र लहेरियासराय एवं नेहरू स्टेडियम के बाहरी भाग में बने अस्थाई पार्किंग स्थल पर पार्क करेंगे। वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा द्वारा वारंटीयों /फरार व्यक्तियों की सूची के साथ एक पुलिस उपाधीक्षक स्तर के पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति नामांकन कक्ष के बाहर किया जाएगा, ताकि उनके द्वारा ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर नामांकन के तुरंत बाद गिरफ्तार आदि किया जा सके। इसके साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त रिजर्व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति एवं क्युआरटी का गठन वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा किया जाएगा।





