Featuredदरभंगा

दो दिवसीय सांईं श्री झूलेलाल जयंती प्रारंभ 

दरभंगा। सिंधी पंचायत, दरभंगा के तत्वावधान में पूज्य सांईं श्री झूलेलाल जयंती के शुभ अवसर पर दो दिवसीय झूलेलाल महोत्सव का आयोजन किया गया।

महोत्सव के प्रथम दिन आज कटहलबाड़ी के सांईं झूलेलाल मंदिर में सांई झूलेलाल की प्रतिमा की पूजा-अर्चना और आरती की गई। वहीं संध्या 4 बजे से राम जानकी मंदिर पर आम लोगों के बीच प्रसाद एवं ठंढ़ई का वितरण किया गया।

पूज्य सिंधी पंचायत के मुखिया जगत लाल जुमनानी ने बताया कि सिंधी में चैत्र के महीने को चेत कहा जाता है। जब चेती (चैत्र) माह के दौरान जब अमावस्या के बाद पहली बार चंद्रमा दिखाई देता है, तो इसे चेती चंद्र कहा जाता है।

सिंधी मान्यताओं के अनुसार इसी तिथि पर सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्म भी हुआ था। इस दिन को सिंधी लोग बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। चेती चंद्र पर्व सिंधी समाज के लिए विशेष महत्व रखता है।

साथ ही इस दिन से सिंधी नववर्ष की शुरूआत भी मानी जाती है। झूलेलाल की प्रतिमा के साथ-साथ पूरे मंदिर को आकर्षक फूलों एवं मनमोहक वस्त्रों से सजाया गया था से सजाया गया था।

कार्यक्रम में राजकुमार मारीवाला, विजय कुमार, निर्मल अठवाणी, राकेश लखमानी, राजा टहल रमाणी, परमानन्द होईयानी, मुकेश गंगनानी एवं देव कुमार ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *