मिट्टी लदे ट्रैक्टर को खनन निरीक्षक ने किया जप्त।
मनीगाछी। खनन नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से किए जा रहे मिट्टी खनन के निरीक्षण में नेहरा थाना क्षेत्र पहुंचे खनन निरीक्षक मो. आमिर ने बुधवार
को मिट्टी लदे हुए एक ट्रैक्टर को जप्त कर नेहरा थाना के हवाले कर दिया। खनन निरीक्षक ने बताया कि सरकारी अथवा निजी जमीन में भी मिट्टी खनन के नियमों का उल्लंघन लोगों द्वारा किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मिट्टी खनन के पूर्व विभागीय स्वीकृति आवश्यक है। खनन निरीक्षक ने नेहरा थानाध्यक्ष को इसकी सतत निगरानी की सलाह भी दी।
उन्होंने बताया कि जप्त किए गए ट्रैक्टर से जुर्माना वसूलने की कारवाई की जाएगी।
