Featuredदरभंगा

पिकअप और ऑटो की टक्कर में महिला की मौत, आधा दर्जन घायल।

दरभंगा: बुधवार को शहर के लहेरियासराय थानाक्षेत्र के पंडासराय ब्रह्मस्थान के निकट एक ऑटो और पिकअप में आमने सामने टक्कर हो गयी।

इस टक्कर में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि ऑटो लहेरियासराय से बहेड़ी की तरफ जा रहा था, जबकि पिकअप उल्टी दिशा से आ रहा था।

इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। सभी घायलों को तत्परता से डीएमसीएच पहुंचाया गया।

इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक महिला की मौत इलाज के दौरान हो गयी। जबकि एक व्यक्ति की स्थिति ज्यादा गंभीर बतायी जा रही है। बाकी सभी घायलों की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है।

घायलों के तत्काल एवं समुचित इलाज केलिए लहेरियासराय थानाध्यक्ष स्वयं डीएमसीएच में तत्पर दिखे। खुद की निगरानी में वे सभी घायलों का इलाज कराते दिखे।

घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान समस्तीपुर जिले के हसनपुर निवासी मुकेश कुमार लाल के रूप में हुई है। उनके परिजन भी डीएमसीएच पहुंच गए हैं। वहीं मृतक महिला की पहचान बहेड़ी थानाक्षेत्र के बहेड़ी निवासी रामसागर महतो की पत्नी मीरा देवी के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *