Featured

नगर निगम की बजट बैठक का विपक्षी पार्षदों ने किया बॉयकाट।

श्री पाण्डेय सदन से पूछा कि प्रभारी मंत्री और सांसद ने इस नगर के लिए क्या किया है ? इस पर कांग्रेस के कुछ पार्षदों ने अमर्यादित और भाजपा पार्षदों के ख़िलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। इसी बीच निगम अध्यक्ष कविता साहू ने बहुमत का रौब दिखाते हुए बजट प्रस्ताव को पास घोषित कर दिया। इसके बाद भाजपा पार्षद लगभग दो घंटे तक निगम के समक्ष सामने प्रांगड़ में बैठे रहे। थोड़ी देर बाद भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस पार्षदों के कथित अमर्यादित आचरण और असंवैधानिक तथा एजेंडा की कथित दो अनियमिताओं के संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि नियम के विपरीत पांच माह बाद सामान्य सभा बुलाई गई, बजट बिना चर्चा के बहुमत की मनमानी के दम पर पास किया गया है और एजेंडों के कार्य में अनियमितताएं की जा रही है।
-नगर निगम में चल रही मनमानी : पाण्डेय
नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा है कि महापौर सफीरा साहू और निगम अध्यक्ष कविता साहू के नेतृत्व में नगर निगम कांग्रेस सरकार पूरी तरह से मनमानी उतर आई है। भाजपा पार्षद दल पूरी तैयारी से आता है, हर विषय पर चर्चा करना चाहता है। इसे भांपते हुए निगम सरकार ने हल्की राजनीति करते हुए मारपीट की। बिना चर्चा कराए बजट पास कर दिया गया। भाजपा पार्षदों के वार्डों में कोई काम नहीं कराया जा रहा है। अब भाजपा पार्षदों पर अब हमले भी किए जा रहे हैं। श्री पाण्डेय ने कहा है कि विपक्ष अपना काम करेगा और सारे मुद्दों को जनता की अदालत में ले जाएगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि आमागुड़ा चौक पर बनाई गई गुमटियों को ढाई लाख रुपये में आवंटन करना गरीबों के साथ अन्याय है। व्यवस्थापन के नाम से गरीबी हटाने के बजाय गरीबों को हटाया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया में भी भारी अनियमितता की गई है। जो गुमटी एक लाख में बन जानी चाहिए थी, उसे 5 लाख रुपये में बनाया गया है। धरना स्थल पर पहुँचे भाजपा के नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा ऐसी तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेगी। अनियमितता, गुंडागर्दी के मुद्दे को हम जनता की अदालत में ले जाएंगे, जनजागरण करेंगे और झूठ व भ्रष्टाचार को उजागर करते रहेंगे रहेंगे।
दुकानों के आवंटन में अनियमितता को  लेकर वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र पांडे ने कहा कि सिटी ग्राउंड के सामने एक ही प्रकार की दुकानों को किसी को 38 लाख और किसी को 22 लाख में आवंटन करना बेहद गंभीर मामला है। यह मिलीभगत और टेंडर मैनेजमेंट से ही संभव है। नगर निगम फिर से ई टेंडर बुलाए और निगम को हुई लगभग एक करोड़ की क्षति की भरपाई करे। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा पार्षद दल के राजपाल कसर, नरसिंह राव, निर्मल पाणिग्रही, दयावती देवांगन, मोतीराम बघेल, त्रिवेणी रंधारी, दिगंबर राव, धनसिंह नायक, दीप्ति पांडे, आलोक अवस्थी, भारती श्रीवास्तव, रीना घोष, ममता पोटाई, नीलम यादव, शंभू नाग, महेंद्र पटेल, सविता गुप्ता के साथ नगर के राकेश तिवारी, शशिनाथ पाठक, विक्रम सिंह यादव, तेजपाल शर्मा , अतुल कौशल, अमरनाथ झा, रोशन झा, प्रेम यादव, मयंक नैथानी, राज पांडे आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *