Featured

सिवान : सीवान में जदयू जिला कार्यकारणी की हुई बैठक:विभिन्न बिंदुओं पर की गई चर्चा, चुनाव में मिली जीत पर कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान

जिला जनता दल यूनाइटेड सीवान की जिला कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। यह बैठक सीवान जदयू कार्यालय में संपन्न हुआ। मुख्य रूप से पार्टी के नेता पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा सहित कई नेता मौजूद रहें। बैठक में लोकसभा चुनाव में मिली जीत को लेकर सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का सम्मान सह आभार व्यक्त किया गया। बैठक को संबंधित करते हुए जिलाध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह ने कहा कि हम सभी साथी के प्रति आभार व्यक्त करते है। हमें आगे आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में आज से लग जाना है। हमें सोशल मीडिया को भी मजबूत करना है, ताकि किसी प्रकार का भ्रमित करने वालों को हम जवाब दे सकें।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमें आगे और मजबूती से तैयारी करना है। ताकि किसी भी विकट परिस्थिति से लड़ सके। आज एक उदाहरण स्वरूप आज माले के नवतन प्रखण्ड कमेटी के दो मजबूत साथी दीनदयाल बिन और सुमन कुशवाहा जिन्होंने विगत लोकसभा चुनाव में हमारे प्रत्याशी विजय लक्ष्मी देवी के पक्ष में काफी अच्छा काम किया इन दोनों ने आज विधिवत जदयू की सदस्यता ग्रहण कर लिया है। आगे अभी माले के सैकड़ों लोग जदयू में शामिल होंगे। माले जिस विचारधारा को लेकर अपनी शुरुआत की थी, आज उस विचारधारा को ताक पर रख कर अपनी अस्तित्व खत्म कर ली है और सच में जो काम और जिस विचारधारा को लेकर हमारे नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चल रहे हैं।

अब माले जैसी पार्टी की कोई आवश्यकता नहीं रही बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह, पूर्व विधायक हमनारायण साह ,पूर्व जिलाध्यक्ष मुर्तजा अली कैसर, इंद्रदेव सिंह पटेल, राजेश्वर चौहान, उमेश ठाकुर, राज्य परिषद सदस्य निकेश चंद्र तिवारी , विजय प्रसाद वर्मा , मोहन प्रसाद राजभर, जिला प्रवक्ता सुनील कुमार, संतोष कुंवर , रंजीत कुमार यादव, सुशील गुप्ता , डॉ0 सी0 बी0 मिश्रा , सत्येंद्र ठाकुर ,मुर्तजा अली पैगाम, एकराम खान, सुमिता यादव, प्रिंस सिंह, सौरभ कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *