Featured

प्रमंडल स्तरीय अंतर जिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम


एथलेटिक्स, बास्केटबॉल व खो-खो में रोमांचक मुकाबले, दरभंगा, मधुबनी व समस्तीपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन l
खेल विभाग, बिहार, पटना, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय अंतर जिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के दूसरे दिन मंगलवार को अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, बास्केटबॉल एवं खो-खो के विभिन्न मुकाबले आयोजित किए गए।

प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय, दरभंगा सहित निर्धारित खेल स्थलों पर किया जा रहा है। एथलेटिक्स के 400 मीटर बालक वर्ग में दरभंगा के आदित्य चौधरी प्रथम, समस्तीपुर के सीमांत कुमार द्वितीय तथा मधुबनी के चंदन कुमार तृतीय रहे।
400 मीटर बालिका वर्ग में दरभंगा की प्रीति कुमारी प्रथम, समस्तीपुर की नेहा कुमारी द्वितीय एवं मधुबनी की सोनी कुमारी तृतीय रहीं। 400 मीटर अंडर-14 बालिका वर्ग में दरभंगा की साक्षी रानी प्रथम, मधुबनी की रितिका कुमारी द्वितीय एवं राधा कुमारी तृतीय रहीं।

अंडर-14 बालक वर्ग में मधुबनी के हर्ष कुमार प्रथम, दरभंगा के शिवम यादव द्वितीय एवं समस्तीपुर के अनमोल कुमार तृतीय रहे।

400 मीटर अंडर-17 बालिका वर्ग में समस्तीपुर की रिया कुमारी प्रथम,दरभंगा की ईशा कुमारी द्वितीय एवं रितिका कुमारी तृतीय रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग में मधुबनी के प्रिंस कुमार प्रथम, दिव्यांशु रंजन द्वितीय तथा समस्तीपुर के अभिषेक कुमार तृतीय रहे। 100 मीटर अंडर-14 बालक वर्ग में मधुबनी के शिवकुमार सदा प्रथम, दरभंगा के तुषार राज द्वितीय एवं सावन कुमार तृतीय रहे। वहीं 600 मीटर अंडर-14 बालिका वर्ग में मधुबनी की ज्योति कुमारी प्रथम, दरभंगा की मंतशा द्वितीय एवं साक्षी रानी तृतीय रहीं।
अंडर-14 वर्ग बालिका ऊँची खुद में दरभंगा की दीक्षा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।बास्केटबॉल के अंडर-14 बालक वर्ग में दरभंगा विजेता तथा समस्तीपुर उपविजेता रहा।
वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में समस्तीपुर विजेता और दरभंगा उपविजेता रहा। खो-खो के विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने तेज गति, बेहतर तालमेल एवं खेल रणनीति का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए पूरा जोर लगाया।
जिला खेल पदाधिकारी श्री चंदन कुमार ने कहा कि प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, खेल भावना एवं पूरी मेहनत के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये कहा।

उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को कबड्डी,साइकिलिंग एवं रग्बी के विभिन्न मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।प्रतियोगिता के सफल संचालन में तकनीकी पदाधिकारियों आशीष कुमार, देवनंदन झा, राजन कुमार पासवान, निशांत कुमार, बृजेश सिंह राठौड़, राजेश कुमार, साकेत चौधरी एवं यशपाल, प्रकाश कश्यप, सत्यप्रकाश ने अपने-अपने खेल विधाओं का सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालन कराया। वहीं मंच संचालन एवं विभिन्न खेल विधाओं के परिणामों के संधारण की जिम्मेदारी अवकाश प्राप्त शारीरिक शिक्षक रविंद्र कुमार सिंह, यूएचएस अनुमंडल परिसर, बिरौल के शिक्षक केशव कुमार चौधरी, कुमार अनुराग, निशांत कुमार, राकेश कुमार, एकलव्य प्रशिक्षक अमित कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *