Featured

जेन Z और भारतीय राजनीतिक व्यवस्था पर राजनीति विज्ञान विभाग में विशेष व्याख्यान कल

● बतौर मुख्य वक्ता पूर्व राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष सह सेवानिवृत्त शिक्षक प्रो. जितेंद्र नारायण करेंगे शिरकत

दरभंगा:- ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा जेन Z एवं भारतीय राजनीतिक व्यवस्था)’ विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन 12 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे राजनीति विज्ञान विभाग के कौटिल्य कक्ष में आयोजित किया जाएगा।

इस विशेष व्याख्यान में विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं सामाजिक विज्ञान एवं विधि संकाय के पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो. जितेंद्र नारायण बतौर मुख्य वक्ता शिरकत करेंगे। वे जेन Z की बदलती राजनीतिक सोच, लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भूमिका, राजनीतिक सहभागिता, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव तथा भारतीय राजनीतिक व्यवस्था के समक्ष उभरती नई चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि, “जेन Z आज की लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनकी राजनीतिक सोच, सामाजिक सरोकार और डिजिटल माध्यमों के जरिए राजनीतिक सहभागिता भारतीय लोकतंत्र के भविष्य को प्रभावित करने वाली है। ऐसे समय में जेन Z और भारतीय राजनीतिक व्यवस्था के बीच संबंधों को समझना बेहद आवश्यक है। प्रो. जितेंद्र नारायण जैसे अनुभवी विद्वान का व्याख्यान विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए निश्चित रूप से अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी होगा।”

उन्होंने कहा कि विशेष व्याख्यान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को समकालीन भारतीय राजनीति में जेन Z की भूमिका और उसकी संभावनाओं को समझने के लिए एक व्यापक अकादमिक मंच उपलब्ध कराना है।

विभाग की ओर से विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों एवं शिक्षकों से इस विशेष व्याख्यान में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *