Featured

समस्तीपुर  :  डॉ. मनोज कुमार सिंह ने समाज को रविदास जी के मार्ग पर चलने की दी प्रेरणा डॉ. मनोज कुमार सिंह ने समाज को रविदास जी के मार्ग पर चलने की दी प्रेरणा 

समस्तीपुर : रविदास जयंती के अवसर पर बेला रघुनाथपुर, चकहाजी और चंदौली बनकुरवा में में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर समस्तीपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर मनोज कुमार सिंह ने संत रविदास जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

 

इस मौके पर डॉक्टर सिंह ने संत रविदास जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके जीवन और उपदेशों से हमें समानता, सद्भाव और भाईचारे की महत्ता समझने को मिलती है। रविदास जी ने अपने समय में समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम किया और उनके विचार आज भी हमें प्रेरणा देते हैं।  कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित थे, जिन्होंने उत्साह और श्रद्धा के साथ इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन में भाग लिया। डॉक्टर सिंह ने इस अवसर पर लोगों से समाज में सामूहिकता और एकता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

 

उन्होंने कहा कि रविदास जी के जीवन को अपनाकर हम न केवल अपने व्यक्तिगत जीवन को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि समाज में व्याप्त भेदभाव और अन्याय को भी समाप्त कर सकते हैं। यह कार्यक्रम समाज के हर तबके को जोड़ने और एकता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरणास्त्रोत बना। इस आयोजन ने समाज में भाईचारे और प्रेम की भावना को और प्रगाढ़ किया और एकता के संदेश को मजबूती से फैलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *