Featured

दरभंगा  :  आर्मी के बेस अस्पताल के डॉक्टर पर हमला:दरभंगा में पिता की बरसी पर पहुंचे थे, पुराने विवाद में दूसरे पक्ष के लोगों ने कुल्हाड़ी से किया वार

घायल डॉक्टर राकेश झा का डीएमसीएच में इलाज किया जा रहा है। उनके सिर पर चोट आई है।
घायल डॉक्टर राकेश झा का डीएमसीएच में इलाज किया जा रहा है। उनके सिर पर चोट आई है।
दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के जयदेवपट्टी गांव में बुधवार की शाम पुराने विवाद में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। इनमें से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी है। आनन फानन में इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया गया।

घायल की पहचान जयदेवपट्टी गांव के रहने वाले देवानंद झा के बेटे राकेश कुमार झा (40) के रूप में की गई है। परिजनों का आरोप है कि जिनसे उन लोगों का विवाद है, उन लोगों ने राकेश झा पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया।

परिजनों के अनुसार, राकेश नई दिल्ली स्थित आर्मी कैंट के दिल्ली बेस अस्पताल में डॉक्टर के पद पर तैनात हैं। परिजनों के अनुसार, हमले में देवेंद्र झा, पंकज झा, प्रकाश झा समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। कई लोगों का इलाज घनश्यामपुर में चल रहा है।

 

DMCH में भर्ती घायल राकेश झा, जो दिल्ली आर्मी कैंट के बेस अस्पताल में डॉक्टर हैं।
दो फरवरी को पिता की बरखी में गांव आए थे राकेश

जानकारी के मुताबिक, राकेश कुमार झा अपने पिता की बरखी में शामिल होने दो फरवरी को गांव आए थे। चार को बरखी थी। उन्हें 13 फरवरी को वापस दिल्ली लौटना था। उन्होंने बताया कि गांव में पोखर की दोनों ओर उन लोगों ने नीम के पौधे लगाए थे। पौधे उन्हें ब्लॉक से मिले थे। बुधवार की दोपहर करीब दो बजे वे लोग पौध में पानी दे रहे थे। इसी दौरान सरकारी जमीन पर अपना दावा बताते हुए 8 से 10 लोगों ने उन लोगों पर कुल्हाड़ी और लाठी डंडे से हमला कर दिया।

घटना को लेकर घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस मामले में कोई आवेदन भी नहीं मिला है, आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *