19 मई को जिले के 24 पंचायत में आयोजित होंगे सहयोग शिविर
सिमरी पंचायत में जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक होंगे सम्मिलित
जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित होगा,जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान. सुनिश्चित किया जाएगा। एक माह के अंदर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित होगा
19 मई को जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में सिंहवाड़ा प्रखंड के सिमरी पंचायत सरकार भवन पर सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा।
जिले के सम्मानित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। जिला प्रभारी मंत्री भी सिमरी पंचायत में आएंगे।
जिला प्रशासन, दरभंगा की जनता से अपील: सहयोग शिविर में आप अधिक-से-अधिक संख्या में पहुँचें और अपनी समस्या का समाधान पाएं। इसके बारे में अपने परिवार और परिचितों को भी जानकारी दें। अब आपको सरकारी दफ्तर का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा बल्कि अधिकारी आपके द्वार आएंगे।
निःशुल्क हेल्पलाइन: 1100 (सहयोग शिविर से संबंधित जानकारी के लिए 8 बजे सुबह 8 बजे शाम तक संपर्क किया जा सकता है)
कभी भी ऑनलाइन परिवाद दर्ज करें: सहयोग पोर्टल (sahyog.bihar.gov.in) पर
बताया गया कि 19 मई से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा तथा जनता की समस्याओं का त्वरित एवं विधिवत समाधान कर आवेदकों को लिखित रूप से सूचना दी जाएगी। *परिवाद दर्ज करने की तिथि से 30 दिनों के अंदर उसका निष्पादन सुनिश्चित कर सहयोग पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा।*
शिविर के सफल आयोजन के लिए ज़िलाधिकारी ने 24 वरीय अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया है।
सहयोग शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों का स्टॉल भी लगाया जाएगा।
ज़िलाधिकारी, दरभंगा द्वारा शिविर के लिए तिथिवार पंचायतों का रोस्टर निर्धारित किया गया है तथा जिला स्तर से वरीय अधिकारियों को प्रतिनियुक्त करते हुए उन्हें शिविरों का सफल आयोजन कर जन शिकायतों का प्रभावी ढंग से समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
19 मई को जिले के विभिन्न प्रखंडों के 24 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा । सिविर 10:00 बजे पूर्वाहन से शुभारंभ होगा ।सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को सहयोग शिविरों के आयोजन के संबंध में सघन जन-जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया गया है ताकि लोग इसका लाभ उठाएं।
उल्लेखनीय है कि 19 मई 2026 को निम्न पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित होंगे जिनमें शामिल है सिंहवाड़ा प्रखंड का सिमरी पंचायत सरकार भवन,जाले प्रखंड के बंधौली पंचायत भवन,हायाघाट प्रखंड के सिधौली पंचायत भवन,बिरौल प्रखंड के बिरौल पंचायत सरकार भवन, हनुमाननगर प्रखंड के नरसारा पंचायत भवन,बहादुरपुर प्रखंड के– खराजपुर पंचायत सरकार भवन,घनश्यामपुर प्रखंड – गनौन पंचायत सरकार भवन,मनीगाछी प्रखंड के– नेहरा पश्चिमी पंचायत भवन,जाले प्रखंड के मुरैठा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,बहादुरपुर प्रखंड के खैरा उच्च विद्यालय परिसर,मनीगाछी प्रखंड के गंगौली कनकपुर पंचायत सरकार भवन,केवटी प्रखंड के लहवार पंचायत भवन, तारडीह प्रखंड के पोखरामभिण्डा पंचायत सरकार भवन, बहेड़ी प्रखंड के हथौड़ी उत्तरी पंचायत सरकार भवन, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के केवटगामा पंचायत सरकार भवन,किरतपुर प्रखंड के किरतपुर पंचायत सरकार भवन, दरभंगा सदर प्रखंड के शीशो पूर्वी पंचायत भवन,बेनीपुर प्रखंड के तरौनी पंचायत सरकार भवन, कुशेश्वरस्थान प्रखंड के औराही पंचायत सरकार भवन,केवटी प्रखंड – ननौरा पंचायत सरकार भवन,अलीनगर प्रखंड के हरसिंगपुर प्रखंड परिसर, गौड़ाबौराम प्रखंड के कन्हाई पंचायत सरकार भवन ,केवटी प्रखंड के पैगम्बरपुर मदरसा भवन,दरभंगा सदर प्रखंड – बिजली पंचायत भवन शामिल है।
सहयोग शिविर आयोजन तिथि से 30 दिन पूर्व से नागरिकों के लिए आवेदन देने की व्यवस्था:
ज़िलाधिकारी ने निदेश दिया है कि संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सहयोग शिविर की निर्धारित तिथि से तीस दिन पूर्व से ही आयोजन स्थल पर आवेदन / परिवाद पत्र प्राप्त करने हेतु कर्मी की उपस्थिति कराते हुये आमजन से आवेदन / परिवाद पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। *मौके पर भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।




