Featured

केवटी प्रखंड के करजापट्टी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी के मार्गदर्शन में केवटी प्रखंड के करजापट्टी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पैनल अधिवक्ता रणधीर कुमार चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा ने देश के वरिष्ठ नागरिकों को सलाह एवं सहायता हेतु जून महीने में विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा द्वारा जागृति योजना के तहत विधिक सेवा अभियान के तहत उन्हें निःशुल्क विधिक सेवाएं दी जा रही है।
जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धावस्था पेंशन, राशनकार्ड आदि संबंधी मामलों को पारा विधिक स्वयंसेवकों के जरिए संबंधित विभागों से शिकायत दूर किया जा रहा है।
बैंकों में हेल्प डेस्क स्थापित कर उन्हें निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी एवं आन स्पाट आवेदन आदि तैयार कर सहायता किया जा रहा है।
उन्होंने बाल विवाह रोकने के लिए नालसा आशा स्कीम आदि नालसा योजनाओं की जानकारी दी। पारा विधिक स्वयंसेवक निलांबर मिश्र ने 12 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी।
शिविर में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को तत्काल चिकित्सा सुविधा एवं सलाह भी दी गई। सीएचसी केवटी के डॉ संजय कुमार एवं एएनएम पिंकी कुमारी,आशा कुमारी,प्रीति कुमारी ने स्वास्थ्य जांच के साथ दवाईयां भी उपलब्ध कराई।
मौके पर सरपंच सुरेश महतो,न्यायमित्र शशि मोहन चौधरी, रेखा कुमारी, मीना देवी, नूतन देवी, नारायण सहनी, रामवृक्ष सहनी, सकीना देवी, प्रवीन कुमार चौधरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *