मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 1512 करोड़ की लागत से 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र के अधिष्ठापन का कार्यारंभ एवं ऊर्जा प्रक्षेत्र की 1278 करोड़ की योजनाओं का नई सरकार के 60 दिन पूर्ण होने के अवसर पर कार्यारंभ/उद्घाटन/लोकार्पण किया गया।
इसी कड़ी में आज समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीम राव अंबेडकर सभागार में *माननीय मुख्यमंत्री द्वारा विडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पी.एम.सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत कुटीर ज्योति उपभोक्तााओं के घरों के छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र के अधिष्ठापन से संबंधित कार्यक्रम का लोकार्पण/उद्घाटन के साथ-साथ दरभंगा जिला के तारडीह प्रखण्ड में नये पावर सब स्टेशन,महिया विद्युत शक्ति उपकेन्द्र (2/10 MVA) का उद्घाटन किया गया*।
साथ ही मिथिला विद्युत आपूर्ति क्षेत्र,दरभंगा में नॉर्थ बिहार का पहला ट्रेनिंग सेन्टर (BPTI) का निर्माण किया गया। बताया गया कि इसके तहत विद्युत विभाग के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कार्यक्रम के अंत में श्री कौशल कुमार जिला पदाधिकारी दरभंगा ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत सुपात्र लाभुकों के घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएंगे ।इससे विद्युत व्यय में काफी कमी आएगी तथा नवीकरणीय ऊर्जा उपयोग को बढ़ावा मिलेगा ,जो पर्यावरण संतुलन के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा।
सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को स्वच्छ, सस्ती नियमित एवं सतत ऊर्जा उपलब्ध कराना है।
उल्लेखनीय है कि दरभंगा जिला 18 प्रखंडों में आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के घरों में प्रथम चरण में 7902 घरों में निःशुल्क सोलर पैनल स्थापित की जाएंगे । उसके अंतर्गत कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के छत पर मुफ्त में सोलर पैनल लगायें जाएंगे।
इस अवसर पर माननीय सांसद दरभंगा डॉ.गोपाल जी ठाकुर,माननीय विधायक बेनीपुर प्रो.विनय कुमार चौधरी, जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद,अधीक्षण अभियंता विद्युत अजय कुमार, कार्यपालक अभियंता विकास कुमार एवं विद्युत विभाग के अभियंता सहायक अभियंता कनीय अभियंता आदि उपस्थित थे।
आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दर्जनों लाभुकों ने कार्यक्रम को देखें । कार्यक्रम में उपस्थित माननीय सांसद महोदय श्री गोपाल जी ठाकुर और माननीय विधायक महोदय विनय कुमार चौधरी ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना जनहित में है, जो ऊर्जा के क्षेत्र में नींव का पत्थर है। उन्होंने जिलावासियों से अपील किये कि इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।



