Sunday, June 14, 2026
Homeडीएम ने केन्द्राधीक्षक एवं स्टैटिक दंडाधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश,कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी...

डीएम ने केन्द्राधीक्षक एवं स्टैटिक दंडाधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश,कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी परीक्षा संचालन पर विशेष जोर

- Advertisement -

जिला मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह, दरभंगा में जिला पदाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अंतर्गत आयोजित होने वाली मद्यनिषेध सिपाही, गृह विभाग कारा कक्षपाल एवं परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल,पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर केन्द्राधीक्षकों एवं स्टैटिक दंडाधिकारियों की विस्तृत ब्रीफिंग की गई।
परीक्षा संचालन से संबंधित सभी तकनीकी एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के बारे में बताया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि लिखित परीक्षा का आयोजन 14 जून एवं 17 जून 2026 को जिला मुख्यालय स्थित 24 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा।
प्रथम पाली : प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तकद्वितीय पाली : अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक, होगी।उन्होंने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केन्द्रों प्रतिनियुक्त अधिकारी ऑपरेटर आदि 3 घंटे पहले अवश्य पहुंच जाए।

- Advertisement -

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र का सीसीटीवी कैमरा बंद नहीं होना चाहिए। इसके लिए निगरानी हेतु कार्यपालक सहायक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
उन्होंने विशेष रूप से बाहरी एजेंसियों एवं कर्मियों जैसे—
बायोमेट्रिक संचालन टीम,जैमर संचालन टीमपर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया।
परीक्षा केंद्रों पर केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा निम्न व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँगी—जैमर का अधिष्ठापन,सीसीटीवी सर्विलांस प्रणाली,केन्द्राधीक्षक नियंत्रण कक्ष में हॉटलाइन (VoIP) फोन,प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी,
बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट सत्यापन,परीक्षा अवधि के दौरान अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी,परीक्षा संचालन की सतत वीडियोग्राफी
जिलाधिकारी ने सभी केन्द्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा प्रारंभ होने के एक दिन पूर्व सभी व्यवस्थाएँ पूर्ण रूप से तैयार कर ली जाएँ।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी केन्द्राधीक्षक परीक्षा में प्रतिनियुक्त वीक्षकों एवं कर्मियों के लिए प्रशिक्षण बैठक आयोजित करें तथा आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई अनुदेश पुस्तिका में दिए गए दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराना सुनिश्चित करें।
परीक्षा केंद्र पर केंद्र अधीक्षक, अधिकारी, वीक्षक अन्य मोबाइल फोन नहीं लायेंगे ।
सभी परीक्षा कार्य में संलग्न कर्मियों एवं केन्द्राधीक्षकों को प्रातः 07:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहना अनिवार्य किया गया है।

- Advertisement -

सभी परीक्षा केंद्रों के केन्द्राधीक्षक नियंत्रण कक्ष में आयोग द्वारा हॉटलाइन (VoIP) टेलीफोन की व्यवस्था की जाएगी, जिससे जैमर सक्रिय रहने की स्थिति में भी आयोग द्वारा केन्द्राधीक्षक से सीधा संपर्क स्थापित किया जा सके।
प्रत्येक अतिरिक्त 24 अभ्यर्थियों पर एक अतिरिक्त वीक्षकप्रतिनियुक्त किए जाएँगे।

- Advertisement -

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा से संबंधित वीडियोग्राफी लगातार होगी।
निर्धारित समयानुसार अभ्यर्थियों का प्रवेश कराया जाएगा तथा समय पूर्ण होने पर प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
साथ ही स्पष्ट किया गया कि—वैध प्रवेश-पत्र अनिवार्य होगा
फोटो पहचान-पत्र के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा
सभी अभ्यर्थियों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा
प्रवेश के समय संबंधित स्टैटिक दंडाधिकारी परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर उपस्थित रहेंगे।
प्रवेश द्वार पर फ्रिस्किंग के समय पुलिस बल की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। पुरुष अभ्यर्थियों की जांच पुरुष पुलिसकर्मी द्वारा एवं महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिसकर्मी द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।
भीड़ नियंत्रण हेतु अभ्यर्थियों को कतारबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से प्रवेश कराया जाएगा।

सहायक केन्द्राधीक्षक अथवा नामित कर्मियों द्वारा लाउडस्पीकर से लगातार घोषणा की जाएगी कि कोई भी अभ्यर्थी निम्न सामग्री के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश न करें—
लिखित सामग्री,प्रवेश पत्र पर अतिरिक्त लेखन,सादा कागज
कैलकुलेटर,मोबाइल फोन,ब्लूटूथ उपकरण अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ऐसी सामग्री पाए जाने पर अभ्यर्थी को परीक्षा से वंचित करते हुए कदाचार की श्रेणी में कार्रवाई करते हुए संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया कि वे अपना ई-प्रवेश-पत्र केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार की वेबसाइट से डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों।
उक्त ब्रीफिंग कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार, अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार, अपर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री सलीम अख्तर, उप निदेशक जनसंपर्क श्री सत्येंद्र प्रसाद सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular