Featured

स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु अभियान का शुभारंभ एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की प्रगति की हुई समीक्षा

01 से 05 जून तक सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा “स्वच्छ गांव-सुरक्षित जलवायु” अभियान

समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीसी एलएसबीए, माननीय मुखिया गण एवं संबंधित अधिकारियों के साथ “स्वच्छ गांव-सुरक्षित जलवायु” अभियान के संचालन तथा “लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान” अंतर्गत संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण इंडिकेटरों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित योजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए महादलित टोलों में शौचालय निर्माण, जियो टैगिंग, पे-आई सृजन, लाभुकों को भुगतान, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था, ई-रिक्शा एवं पी-रिक्शा की कार्यशीलता, अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाइयों के निर्माण, सामुदायिक स्वच्छता परिसर (सीएससी) के निर्माण एवं संचालन, ओडीएफ प्लस मॉडल गांवों के विकास, सत्यापन कार्य तथा उपयोगिता प्रमाण पत्र की स्थिति की समीक्षा की गई।

उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंडों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता संबंधी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है।

बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 01 जून से 05 जून 2026 तक सभी ग्राम पंचायतों में “स्वच्छ गांव-सुरक्षित जलवायु” अभियान का संचालन किया जाएगा।
अभियान के अंतर्गत स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण तथा जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

ग्राम सभा के माध्यम से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता फैलाने,उसके प्रभावी अनुपालन तथा क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों से अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने तथा ग्रामीण समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया, ताकि स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के निर्माण के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *