Featured

आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा आयुक्त के सचिव श्री सत्येंद्र कुमार के सेवानिवृत्ति सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया।

आयुक्त के सचिव सत्येन्द्र कुमार के सम्मान में सेवानिवृत्ति के उपरान्त विदाई समारोह आयोजित

आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा आयुक्त के सचिव श्री सत्येंद्र कुमार के सेवानिवृत्ति
सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया।
आयुक्त के सचिव श्री सत्येंद्र कुमार आध्यात्मिक , कविता लेखन की विविध आयामी अधिकारी है। वे अधिकारियों को मार्गदर्शन देने का बखूबी काम किया। वे सभी दायित्वों को निर्वाहन किया है और काफी लोकप्रिय और विभागीय विशेषज्ञ रहें हैं।
इस अवसर पर उप निदेशक खाद्य सुशील कुमार मिश्रा ने आयुक्त के सचिव के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन अत्यंत कुशलता, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया।
आयुक्त के सचिव श्री सत्येंद्र कुमार प्रशासनिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं,जिससे क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था अधिक सुचारु और प्रभावी बन सका।
समारोह में विभिन्न विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी श्री कुमार के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना किये।
अपने विदाई संबोधन में सचिव ने सभी सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि दरभंगा में कार्य करना उनके लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।
उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से इसी तरह समर्पण भाव से कार्य करते रहने का आग्रह किया।
सभी कर्मचारी ने माला पहनाकर कहा कि मैं इनका उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करता हूँ।
कार्यक्रम का संचालन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में पाग चादर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर श्री कुमार को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उप निदेशक खाद्य सुशील कुमार मिश्रा, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता,प्रमंडल के कई अधिकारी,कर्मी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *