Featured

नव वर्ष 2026 के पहले दिन 1 जनवरी को सुबह से शाम तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कतार लगाकर मां श्यामा का दर्शन किया।

नव वर्ष 2026 के पहले दिन 1 जनवरी को सुबह से शाम तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कतार लगाकर मां श्यामा का दर्शन किया। मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए, उनकी सुविधा हेतु विशेष व्यवस्था की तैयारी पूर्व ही कर ली गई थी। इस हेतु महिला पुरुषों के लिए अलग अलग व्यवस्था की गई थी। सभी श्रद्धालुओं की प्रवेश द्वारा पर तिलक लगाया गया। मां का चढ़ा एक फूल दर्शन के समय दिया गया और वापसी में प्रसाद भी दिया गया। इसके लिए बैरिकेटिंग की गई थी। कोलकाता से छोटा गेंदा का सेवा लाख फूल मंगवाया गया था। लौटती में निकास द्वार पर उन्हें प्रसाद दिया गया।
सुरक्षा विधि व्यवस्था हेतु पांच दर्जन पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। न्यास समिति के सदस्यों, कर्मियों और सुरक्षा गार्ड के अलावा दो दर्जन अतिरिक्त लोग एवं दर्जनों सहयोगी इस व्यवस्था में लगे रहे।
मां श्यामा मंदिर के उपाध्यक्ष कमलाकांत झा, प्रभारी सह सचिव मधुबाला सिन्हा ,सदस्य अरुण गिरी सुबह से ही व्यवस्था में लगे थे। दिन में न्यास के अध्यक्ष ,पूर्व कुलपति प्रो सुरेंद्र मोहन झा, सचिव सह जिलाधिकारी कौशल कुमार भी एस एस पी जागुनाथ रेडी के साथ पहुंचे और व्यवस्था देख संतुष्ट हुए।
प्रभारी सह सचिव मधुबाला सिन्हा ने बताया कि सभी प्रकार के वाहन पड़ाव थाना की ओर तथा कटहलबाड़ी गेट से आवाजाही रही।। मुख्य द्वार से और आस पास वाहन परिचालन, पड़ाव पूर्ण प्रतिबंधित रहा। श्रीमती सिन्हा के अनुसार देर शाम तक एक लाख से अधिक लोगों ने मां श्यामा का दर्शन किया। उस समय तक एक लाख दस हजार फूल की थैली प्रसाद स्वरूप दिया जा चुका है, जिसकी गिनती औसतन में की गई थी। इनके अनुसार एक भी छिनतई, चोरी की घटना की शिकायत नहीं मिली। कुछ मोबाइल खोने और सामान गायब की शिकायत आई, जिसे कैमरे से खंगाला जा रहा है।
नव वर्ष पर मंदिर को रंग बिरंगे लाइट से सजाया गया। परिसर में लाइव दर्शन हेतु बड़ा स्क्रीन भी लगाया गया। जूता चप्पल काउंटर के पास अतिरिक्त काउंटर भी व्यवस्था की गई थी और सभी श्रद्धालुओं को माइकिंग कर जागरूक किया जाता रहा, नए वर्ष की शुभकामना दी जाती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *